रकाबगंज में खौलते तेल से 3 लोग झुलसे, जातिसूचक शब्दों से अपमान का भी आरोप!
आगरा के रकाबगंज थाने के सामने दूध डेयरी पर विवाद के बाद तीन लोगों के गंभीर रूप से झुलसने का मामला सामने आया है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूध देने में देरी को लेकर हुई कहासुनी के बाद डेयरी संचालक ने मुकुल पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। उसे बचाने पहुंचे सोनू और पीयूष पर भी तेल डालने का आरोप है।

तीनों को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज की सर्जरी बिल्डिंग में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने डेयरी संचालक पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाने के सामने हुई इस घटना पर अब पुलिस कार्रवाई क्या होगी?


