श्रीराम बारात-2026 को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

आगरा। श्रीराम बारात शोभायात्रा-2026 को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल एवं जिलाधिकारी आगरा के साथ शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग और पुलिस बल की तैनाती समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इसके बाद पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीराम बारात शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मौके पर जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और श्रीराम बारात कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

शोभायात्रा के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *