बहन पर तमंचे से फायरिंग करने का आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा और कारतूस किए बरामद

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में अपनी बड़ी बहन को गोली मारकर घायल करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, थाना ट्रांस यमुना, सर्विलांस और एसओजी (नगर जोन) की संयुक्त टीम ने सूचना मिलने के करीब 6 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस प्रेसनोट के अनुसार, परिवार में छोटी बहन की मंदिर में शादी और बड़ी बहन द्वारा एक लड़की को किराये पर रखने को लेकर आरोपी नाराज चल रहा था। आरोप है कि 20 अक्टूबर को उसने रसोई में अपनी बड़ी बहन की पीठ पर तमंचे से गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शाहदरा कट के पास से गिरफ्तारी

पुलिस ने 21 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर शाहदरा कट के पास से आरोपी राहुल उर्फ चौबा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया .315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

वाइट :-DCP सिटी!!!

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। मामले में ट्रांस यमुना थाने में मुकदमा संख्या 373/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

सवाल: पारिवारिक विवाद आखिर किस हद तक पहुंच गया कि मामला गोलीबारी तक जा पहुंचा? क्या समय रहते विवाद को रोका जा सकता था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *