आगरा में चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई, सैंया-फतेहाबाद के 6 अधिकारियों पर गिरी गाज!

आगरा में मतदान केंद्रों की निगरानी और नियंत्रण में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। सैंया और फतेहाबाद क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत 6 अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।

सैंया में ओपी चक, इंस्पेक्टर हरिशरण सिंह और दरोगा संदीप कुमार, जबकि फतेहाबाद में विशाल राठौर, इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम पाल और दरोगा सुमित त्यागी पर कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा 5 अन्य मतदान अधिकारियों और 16 पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों से 10 दिन के भीतर आरोपपत्र का मसौदा तैयार करने और तत्काल अनुपालन रिपोर्ट मांगी गई है।

यह कार्रवाई 25 अक्टूबर को मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *